आज दिनांक २४ अक्टूबर सोमवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्रीसूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क ८ गते कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ५/३० बजे तक तत्पश्चात अमावस्या तिथि महालक्ष्मी पूजन आरम्भ प्रदोषकाल व बृष लग्न में तथा महा निशा काल सायं काल ५/५० से ८/५० तक अति शुभ योग रहेगा ।
सूर्योदय ६/२५ बजे सूर्यास्त ५/३० बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजें तक अभिजीत मुहूर्त ११/५० से १२/३८बजे तक

आज़ का राशिफल
मेष राशि वाहन सम्बन्धी सुख प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। चिन्ताऐं दूर होगी सायं काल श्री सूक्त का पाठ करें या ऊं श्रीमहालक्ष्म्यै नमः का जाप करें ।
बृष राशि व्यापार में लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी श्रीगणपति सहित माता महालक्ष्मी जी की पूजा करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होगा।
मिथुन राशि आज़ का दिन धन ऐश्वर्य प्राप्ति का योग बना रहा है। अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा उसके लिए रात्रि में गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। ऊं लक्ष्मी नारायणाभ्यां नमः मंत्र का जाप करें मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। पद प्रतिष्ठा व व्यवसाय में वृद्धि हेतु श्री महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही अष्ट लक्ष्मी का स्मरण करें।
सिंह राशि स्वास्थ्य में सुधार होगा शिक्षा सम्बन्धी लाभ होगा। उच्च पद प्रतिष्ठा व शिक्षा सम्बन्धी लाभ हेतु ऊं विद्यालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। आज ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। समस्त रोग शोक बाधाएं दूर हो इस हेतु सायं काल श्रीगणपति सहित श्रीमहालक्ष्मी ज़ी का पूजन करें। साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करें। सौभाग्य लक्ष्मी प्राप्त होगी।
तुला राशि धन लाभ होगा। मान सम्मान बढेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे। समस्त बाधाओं की शान्ति हेतु माता महालक्ष्मी जी को घी का दीपक जलाकर पूजन करें। गोपाल सहस्त्रनाम वह श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ व पारिवारिक जीवन में खुशियों के लिए श्रीगणपति सहित माता महालक्ष्मी जी का पूजन करें। श्री सूक्त का पाठ करें। या दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें ।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। जीवन में पद प्रतिष्ठा धन लाभ व सन्तान सुख हेतु श्रीपुरुष सूक्त व श्री सूक्त का यथा संभव पाठ करें। सारी बाधाए दूर होगी।
मकर राशि अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर करने के लिए श्रीगणपति सहित माता महालक्ष्मी जी का पूजन करें। श्री लक्ष्मी स्तोत्र या श्री सूक्त का पाठ करें। ऊं श्रीमहालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो इस हेतु सायं काल श्री लक्ष्मीनारायण जी का पूजन करें। श्री सूक्त का पाठ करें साथ ही अष्ट लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा। सन्तान शिक्षा रोजगार प्राप्ति हेतु पुरुष सूक्त व श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ही ऊं सौभाग्यलक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें ।

यह भी पढ़ें -   सप्तपर्णी क्या है इसके उपयोग और इसके फायदों के बारे में जानते हैं

अष्टलक्ष्मी पूजन मंत्र :
ऊं आद्य लक्ष्म्यै नमः
ऊं विद्यालक्ष्म्यै नमः
ऊं सौभाग्यलक्ष्म्यै नमः
ऊं अमृतलक्ष्म्यै नमः
ऊं कामलक्ष्म्यै नमः
ऊं सत्यलक्ष्म्यै नमः
ऊं भोगलक्ष्म्यै नमः
ऊं योगलक्ष्म्यै नमः
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440