आज का राशिफल | 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार | आश्विन मास की शुरुआत के साथ जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार है। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। सूर्य के कन्या राशि में होने के साथ आज का दिन धार्मिक कार्यों, शुभ योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विशेष रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और

सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: ज्येष्ठा
सूर्योदय: प्रातः 6:03 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:12 बजे
राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:55 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में बदलाव की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है, जबकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक:
कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, ‘कीवीमैन’ के रूप में भी बनाई थी पहचान

♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440