समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार है। आज श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि है, जो सुबह 9:48 बजे तक रहेगी, इसके बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। आज रक्षाबंधन और श्रावणी उपाकर्म का पर्व मनाया जा रहा है। श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षा प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा, जबकि रक्षाबंधन पूरे दिन किया जा सकता है।
आज श्रावण पूर्णिमा पर संस्कृत दिवस भी मनाया जाता है। संस्कृत को देवभाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण भाषा माना गया है। इसके प्रचार-प्रसार और संवर्द्धन के लिए प्रयास करना चाहिए। जयतु जयतु संस्कृत भाषा।
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, सुबह 9:48 बजे तक; इसके बाद प्रतिपदा
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: शतभिषा
सूर्योदय: प्रातः 5:52 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:37 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
विशेष: रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस
आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। रुका कार्य पूरा होगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♋ कर्क:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
♌ सिंह:
विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला:
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्य पूरे होंगे। धन खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



