आज का राशिफल | 29 सितम्बर 2026, मंगलवार तृतीया तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। मंगलवार को तृतीया पार्वण तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। अश्विनी नक्षत्र सुबह 9:03 बजे तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा। आज कई राशियों को धन, रोजगार और कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के मामले में सावधानी रखनी होगी।

आज का पंचांग
तिथि: आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया
वार: मंगलवार
नक्षत्र: अश्विनी, सुबह 9:03 बजे तक; इसके बाद भरणी
सूर्योदय: सुबह 6:09 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:58 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: तृतीया पार्वण तिथि का श्राद्ध

आज का राशिफल

♈ मेष: धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितृपक्ष में भरणी श्राद्ध (तृतीया श्राद्ध) 29 सितम्बर को जाने क्या है इसका महत्व

♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

♋ कर्क: रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।

♌ सिंह: विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा में सफलता मिलेगी, लेकिन अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।

♍ कन्या: रुका धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और रोजगार में बदलाव के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है, अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।

♎ तुला: परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितरों के लिए दीपक किस दिशा में, किस तेल से और किस समय जलाना चाहिए

♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन खर्च बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और यात्रा के योग हैं।

♐ धनु: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ मिल सकता है। रुका काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।

♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

♓ मीन: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440