आज का राशिफल | 31 अगस्त 2026, सोमवार | संकष्ट हर चतुर्थी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 31 अगस्त 2026, सोमवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8:51 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। आज रेवती नक्षत्र का संयोग है। आज संकष्ट हर चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार शाम को भगवान गणेश की पूजा करने से रोग-शोक और कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज चंद्रोदय रात 8:16 बजे होगा। व्रती चंद्रमा के दर्शन और पूजन के बाद व्रत का पारण करेंगे।

आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया सुबह 8:51 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी
वार: सोमवार
नक्षत्र: रेवती
सूर्योदय: प्रातः 6:54 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:33 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:48 बजे तक
चंद्रोदय: रात 8:16 बजे
विशेष: संकष्ट हर चतुर्थी व्रत एवं भगवान गणेश की पूजा

आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रुके कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। रोजगार में बदलाव और यात्रा के योग हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में आधी रात 4 झोपड़ियों में भीषण आग! धू-धूकर जला घरेलू सामान, मचा हड़कंप

♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर की चिंता दूर होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक:
काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें -   🚨 नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, सड़क पर आया भारी मलबा-बोल्डर, यातायात ठप

♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440