समाचार सच, धर्म डेस्क। रविवार का पंचांग: सूर्योदय प्रातः 5:26 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:48 बजे तक, भगवान सूर्य की आराधना और दान-पुण्य के लिए शुभ दिन।
आज का पंचांग – रविवार, 12 जुलाई 2026
श्रीसंवत: 2083
श्रीशाके: 1948
सूर्य: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म
मिथुनार्क: 28 गते
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: त्रयोदशी
वार: रविवार
सूर्योदय: प्रातः 5:26 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:12 बजे
राहुकाल: सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
विशेष: आज रविवार होने के कारण भगवान सूर्य नारायण की पूजा, अर्घ्यदान, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ एवं जरूरतमंदों को अन्न, गुड़ या लाल वस्त्र का दान शुभ फलदायी माना गया है।
आज का राशिफल
मेष
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ
व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क
धैर्य और संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या
आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला
आज मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक
भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। धन लाभ होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।
मकर
लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अनावश्यक विवाद से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन
अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। रोजगार और व्यापार में उन्नति होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



