मूसलाधार बारिश का कहर, हल्द्वानी में भरभराकर धंसी सड़क, मुख्य मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। सोमवार को हुई तेज बारिश ने शहर में भारी नुकसान पहुंचाया। आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अचानक धंस जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क धंसने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मार्ग को बंद कर वैकल्पिक रास्तों से वाहनों का संचालन शुरू कराया।

बताया जा रहा है कि आईटीआई के पास एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार लगातार बारिश के चलते अचानक ढह गई। दीवार गिरने के साथ ही सड़क का बड़ा हिस्सा भी धंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव का बिगुल! बीजेपी ने बूथ-बूथ तक बिछाया जीत का जाल, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा मिशन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आईटीआई-धानमिल मार्ग को बंद कर वाहनों को क्रियाशाला मार्ग से रामपुर रोड की ओर डायवर्ट किया है। इससे लोगों को वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करने की सलाह दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के जिम्मेदारों को सड़क की सुरक्षा के लिए तत्काल रिटेनिंग वॉल बनाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! इन 5 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बारिश से प्रभावित पेयजल और विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए भी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल आईटीआई-धानमिल मार्ग का उपयोग न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही यात्रा करें। संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत और बहाली के कार्य में जुटे हुए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440