मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए लखनऊ से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए हैं। पांचों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें -   खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

रविवार रात लगभग 11.50 बजे मुनस्यारी को जा रही एक कार यूपी-32 एनवी-0480 क्रेटा फगुवा मदकोट के पास तीव्र मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खाई में गिर गई। 112 नंबर से मुनस्यारी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक महिला पर्यटक प्रतिमा कुबाहा (28) निवासी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पांच पर्यटक आस्था अवस्थी (23), आकांक्षा (24), सबिता (24), प्रिया (29) और अनुराग निवासी लखनऊ घायल हो गए। सभी घायल पर्यटकों को रात में ही पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है। मुनस्यारी थाना पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के परिजन नहीं पहुचे हैं उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   18 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440