व्यापारियों ने देश के अनमोल ‘रतन टाटा’ को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कालाढूंगी चौराहे हल्द्वानी स्थित भारत के व्यापारियों के मार्गदर्शक एवं देश के अनमोल स्वर्गीय रतन टाटा जी को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि रतन टाटा जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए।
ज़िला अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि रतन टाटा जी व्यापारियों के लिए सिर्फ मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में टाटा ग्रुप ने कई लाख लोगों को रोजगार देते हुए उनके सपनों को साकार कर रतन टाटा जी ने हर गरीब को लख टकिया नैनो कर देकर उनका कार का सपना भी पूरा किया।
प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांत अग्रवाल ने कहा कि रतन टाटा जी का जाना संपूर्ण विश्व के लिये अभूतपूर्व क्षति है जो कि कई दशकों में भी पूरी नहीं हो सकती।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से संगठन के जिला महामंत्री मनोज जोशी, महमंत्री नासिर हुसैन, महानगर अध्यक्ष परविंदर नागपाल, इशरत सिद्दीक़ी, इक़बाल अहमद, मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जोशी, प्रदेश सचिव जाकिर हुसैन, कैलाश बिष्ट, वरिष्ठ सलाहकार देवेंद्र बग्गा, योगिता बनोला, दीपा तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी लव बक्शी, नुसरत हुसैन, राघवेंद्र चौहान, शानू ख़ान, शानू, पवन बिष्ट, नितिन कोहली आदि सदस्य शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440