दून में कांग्रेस ने सांकेतिक उपवास कर दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्‍ताओं ने राज्‍यभर में ब्‍लॉक स्‍तर पर सांकेतिक उपवास रख धरना दिया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। उपवास करने वालो में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार, सूरज सिंह नेगी, प्रवीण त्यागी, प्रदीप जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, प्रतिमा सिंह, संदीप चमोली, रोबिन सिंह, कमलेश रमन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विकासनगर स्थित तिलक भवन में जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास किया गया। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है, हजारों लोग को बिना चिकित्सा सुविधा के चलते परेशान हैं। उन्‍होंने सरकार को इस मोर्चे में विफल बताया। सरकारी अस्पतालों में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं रही। 18 से 45 वर्ष तक के आयु के टीकाकरण में निजी अस्पताल मनमानी कर रहे हैं। आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है जिससे व्यापारी ,ट्रांसपोर्टर ठेली वाला, मजदूर हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मायाराम तोमर प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सभासद गिरीश, पूर्व सभासद जमशेद अहमद, हरसुल शर्मा, अनमोल शाह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, अनस मुनीर, अभी राजन रिंकू कनौजिया, विशेष शर्मा आदि कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में फिर बड़ा फेरबदल! 6 अफसरों के तबादले, 4 वरिष्ठ ACF को पहली बार मिली DFO की कमान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440