ईद-उल-जुहा को लेकर गुरूवार को हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद-उल-जुहा की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार 28 मई 2026 को विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः 5 बजे से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी यातायात योजना के अनुसार शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इनमें गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा से ताज चौराहा होते हुए बनभूलपुरा, मंगलपड़ाव से घास मंडी मार्ग, तिकोनिया चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा एवं प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा इन्द्रानगर फाटक से मंडी गेट तथा मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक तक भी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि उक्त मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहन चालक तीनपानी-गौराबाईपास रोड का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को 8 बड़ी सौगातें, नवीन वर्मा ने जीएसटी उत्पीड़न रोकने से मंडी शुल्क तक उठाए अहम मुद्दे

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर प्रशासन का साथ दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए कौन - कौन सी सामग्री चाहिए, अखंड ज्योत के क्या होते नियम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440