जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड में शुक्रवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर चल रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10ः19 बजे दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र तक पहुंची। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए डीडीआरएफ टीम, पुलिस बल, तहसील प्रशासन तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें -   2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। वाहन गहरी खाई में गिरा था, लेकिन रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन की सभी टीमें समन्वय के साथ मौके पर जुटीं, जिससे राहत कार्य समय पर पूरा किया जा सका।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान राजीव कुमार (46 वर्ष) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र (40 वर्ष) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55 वर्ष) निवासी ऐकलिंग बुढना के रूप में हुई है। राजीव कुमार दुर्घटनाग्रस्त वाहन चला रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों की तत्परता और प्रशासन की तेज कार्रवाई के चलते सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी खामी समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440