उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसाः यूट्यूबर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। रामा पैलेस के निकट एक भीषण सड़क हादसे में यूट्यूबर यश प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी ऋषि कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एम्स में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

पुलिस के अनुसार, देर रात यश प्रजापति, जो कि एक बाइक राइडर और यूट्यूबर था, अपने दोस्त ऋषि कुशवाहा के साथ बाइक पर इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामा पैलेस के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और यश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -   मां को खोया, लेकिन हौसला नहीं टूटा… नैनीताल-ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक, अब देश की न्यूक्लियर ताकत को देंगे नई उड़ान

हादसे की जानकारी मिलने के बाद यश के परिवार में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति अत्यधिक तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440