दुखद: सड़क हादसे में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। आपको बता दे 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर एसडीएम संगीता कनौजिया का भीषण हादसा हो गया था। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।
एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था, लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं। चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440