4 से एमबीपीजी कॉलेज में चलेगा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण, डीएम ने किया मतगणना स्थलीय का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मतगणना के दिन की उलटी गिनती शुरू होते ही नैनीताल जनपद की 6 विधानसभा सीटों के लिये यहां एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना की जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिये 4 मार्च से मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मतगणना हेतु किये जा रहे कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 04 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एनआईसी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440