समाचार सच, हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय राजनीति के युगपुरूष, जनसंघ के संस्थापक तथा असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक व हमारे प्रेरणा स्रोत रहे भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा नगर के पदाधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, नगर मन्त्री गीता जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, सोशल नगर मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, मुकुल सक्सेना उपस्थित रहे।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



