705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, आंचल दुग्ध संघ ने मनाया आजादी का जश्न

खबर शेयर करें

लालकुआं से पर्वतीय गांवों तक देशभक्ति का रंग, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा

समाचार सच, लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड से जुड़ी 705 दुग्ध समितियां तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। लालकुआं स्थित दुग्ध संघ मुख्यालय से लेकर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों तक देशभक्ति का माहौल रहा। समितियों में दुग्ध उत्पादकों और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

दुग्ध संघ मुख्यालय में आयोजित समारोह में संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

दुग्ध उत्पादकों के हित सर्वोपरि : मुकेश बोरा
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को लगातार मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ आंचल के दूध और दुग्ध उत्पादों की बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आई 28 साल की युवती की दर्दनाक मौत, सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक और कर्मचारी संघ की व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं और कर्मचारियों को कार्य के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है।

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी वर्दी
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के कर्मचारियों को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी दिन-रात संघ की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हित और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

705 समितियों में एक साथ गूंजा राष्ट्रगान
लालकुआं के साथ ही पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से संबद्ध 705 दुग्ध समितियों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। समितियों के पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया। इस दौरान देश की तरक्की में किसानों और दुग्ध उत्पादकों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

दुग्ध समितियों के चुनाव की निर्धारित तिथियों को देखते हुए कार्यक्रमों में आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई।

दुग्ध उपार्जन और आंचल उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर जोर
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को दुग्ध उपार्जन व्यवस्था, समितियों के माध्यम से दूध संग्रहण तथा आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाने, दुग्ध उपार्जन को बढ़ाने और आंचल उत्पादों की बिक्री को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार समेत दुग्ध संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440