नैनीताल की सैर बनी मौत का सफरः महाराष्ट्र के पर्यटक की हृदयघात से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। महाराष्ट्र से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया, वहीं पर्यटकों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय स्वप्निल, निवासी महाराष्ट्र, अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। रविवार शाम वे परिवार सहित जू घूमने पहुंचे थे। लौटते समय अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयघात प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

एसआई दीपक कार्की ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। नैनीताल में बढ़ती ठंड और ऊँचाई पर चढ़ाई को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पर्यटकों से अपील की है कि दिल या ब्लड प्रेशर के मरीज यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440