हल्द्वानी में बीमारी से परेशान इलैक्ट्रीशियन ने काटी हाथ की नस, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक इलैक्ट्रीशियन ने बीमारी से परेशान होकर अपनी हाथ की नस काटी ली। अधिक रक्त बहने के कारण उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर निवासी इलैक्ट्रीशियन कार्य करता था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। इससे वह इतना दुखी हो गया कि उसने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। इसके चलते शुक्रवार को उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। अत्यधिक रक्त बहने से उसकी मौत हो गई। जब उसकी मां पदमा देवी की नजर उस पर पड़ी तो कलेजा मुंह को आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसका भाई पूणे में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें -   दुखदः नैनीताल घूमने निकला परिवार कभी घर नहीं लौटा, खाई में समाई खुशियां, मां-बाप समेत दो मासूमों की मौत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440