बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उतारा जायेगा धरातल पर: गड़िया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने कहा कि कोविड 19 के चलते विकास कार्याे में गतिरोध हुआ है, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारा जायेगा। वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से विकास की जो योजनायें संचालित की जा रही हैं, उनसे आम व गरीब आदमी की जिन्दगी संवारी जा सकती है। कोरोना संक्रमण के चलते इसमें कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ है, लेकिन इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। कहा कि कोविड 19 के तहत वर्चुवल माध्यम से ही समीक्षा की जा रही है, लेकिन अब ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम अनुश्रवण समितियां बनाई जा रही है। इस समिति में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व नामित सदस्य बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का सत्यापन करेंगे। समिति उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तर पर वह स्वयं बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम के सभी मदों की गहन समीक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जायेगा। कहा कि टीकाकरण, लघु सिंचाई, मनरेगा, अनुसूचित जनजाति विकास, पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत गांवों को सडक से जोड़ने की योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने तथा स्वरोजगार से जोडने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आगे लाया जायेगा। इस दौरान उन्होंने योजना क्रियान्वयन की जानकारी भी दी। बताया कि सितम्बर माह तक जनपद अल्मोड़ा 82.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रथम स्थान, नैनीताल 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर दूसरे स्थान व रूद्रप्रयाग 75.91 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर तीसरे स्थान पर आंका गया है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल में अठारह मदों में ए श्रेणी दो मदों में बी श्रेणी तीन मदों में डी श्रेणी प्राप्त की। इससे पूर्व पहली बार जनपद पहुंचने पर समिति उपाध्यक्ष का दर्जा मंत्री प्रकाश चन्द्र हर्बाेला, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू के अलावा आनन्द बल्लभ पाण्डे, राजेन्द्र सिंह जीना, गोविन्द टाकुली, विनीत अग्रवाल, मधुसूदन जोशी, संजय दुम्का, मुकुल आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440