हल्द्वानी में सोने के गहने चमकाने के बहाने ठगी, दो लड़के मंगलसूत्र लेकर फरार, सीसीटीवी फुटेज में कैद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में ठगी के नए तरीके से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। 25 फरवरी 2025 (मंगलवार) को बिठौरिया नंबर-1, आकाश एन्क्लेव में रहने वाली सरस्वती देवी (पत्नी दिवान सिंह बोरा) के साथ ठगी की घटना घटी।

दो युवक उनके घर आए और पीतल के बर्तन चमकाने के बहाने उनसे बर्तन मांगे। सफाई के दौरान उन्होंने सरस्वती देवी को विश्वास में लेकर उनका सोने का मंगलसूत्र साफ करने का प्रस्ताव रखा। महिला उनकी बातों में आ गई और दो तोले का मंगलसूत्र उन्हें दे दिया। लेकिन सफाई के बहाने आए ठग गहने लेकर चंपत हो गए।

जब तक सरस्वती देवी को ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों ठग वहां से निकल चुके थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच फुटेज निकाली हैं। जिसमें दो लड़के दिखाई दे रहे हैं। इधर इस फुटेज के बाद पुलिस इन लड़कों की खोज ढूंढ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सुबह घर की सफाई कर रही थी 65 वर्षीय महिला, अचानक सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सतर्क रहें, ऐसे ठगों से बचें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों को घर में न घुसने दें और किसी भी अजनबी को अपने गहने या कीमती सामान न सौंपें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440