दो भाईयों पर लगा भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में भूमि बेचने के नाम पर धोखधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने क्षेत्र में रहने वाले दो भाईयों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से पिथौरागढ़ तथा मंगल पड़ाव हाल निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा का पुलिस को सौंपी तहरीर में कहना है कि उसने नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी जीवन चन्द्र पुत्र स्वण् राम किशन से एक प्लाट खरीदा। जिसमें उसने फसल बोई थी। आरोप है कि बीती 12 दिसम्बर को अज्ञात लोगों ने भूखंड की बाउंड्री दीवार तोड़कर फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस बीच मालूम करने पर पता चला कि उक्त जमीन को जीवन के बड़े भाई जगदीश ने धोखे से रूखशाना नामक महिला को भी बेच है। तहरीर में मनोज का कहना है कि बातचीत करने पर आरोपी उसे डरा.धमका रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चूहों ने अगर घर में ज्यादा नुकसान करना शुरू कर दिया है तो बिना जहर के ऐसे पाएं छुटकारा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440