दो भाइयों पर लगाया नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के एक व्यक्ति ने दो भाईयों पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने साथ हजारों की नगदी भी ले गई है। उक्त मामले की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   गूथें आटे पर उंगलियों के निशान बनाने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा राज क्या है

पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर निवासी अब्दुल्ला पुत्र सहदुल्ला ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सना बीती 9 जुलाई को घर से समीप स्थित दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वह वापिस नहीं लौटी तब परिजनों द्वारा खोजबीन की गई, काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इस दौरान उन्हें यह पता चला कि उनकी पुत्री को साहिल व इरफान निवासी भाटड़ी थाना जहानाबाद, पीलीभीत नामक दो भाई बहला-फुसला कर भगा ले गये हैं। साथ ही उनका यह आरोप था कि उनकी पुत्री घर से 60 हजार रूपये की नगदी भी साथ ले गई है। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा… शिवपुरी के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440