बनभूलपुरा में दो कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स की तैनाती

खबर शेयर करें

आयुक्त डॉ0 नीरज खैरवाल व डीआईजी जगतराम जोशी ने कर्फ्यू ग्रस्त इलाके लिया जायजा

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जहां बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लागू है। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कर्फ्यू का कोई भी उल्लंघन न करे इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र फ्लैग मार्च किया। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। देर सांय कुमाऊं आयुक्त डा0 नीरज खैरवाल तथा डीआईजी जगतराम जोशी ने कर्फ्यू ग्रस्त बनभुलपूरा इलाके का व्यापक मौका मुआयना किया। मुआयने के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा भी उपस्थित थे। इलाके में व्यापक पुलिस बल के साथ ही दो कम्पनी रैपिड एक्सन फोर्स (द्रुत कार्यबल) भी तैनात कर दिया गया है। डा0 खैरवाल व अन्य अधिकारियोें के साथ ही रैपिड एक्सन फोर्स के जवानों ने भी कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों मे फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान आयुक्त डा0 खैरवाल ने कहा कि कर्फ्यू के हालातों पर प्रशासन लगातार नजर बनाये हुये है। अफवाह फैलाने व लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होेंने कहा कि कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में मेडिकल सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जायेगा। जरूरत की चीजों की डोर टू डोर सप्लाई भी की जायेगी। वहीं छोटे बच्चों के साथ ही बुजुर्गांे की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा। इन सभी कामों के लिए जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने माइक्रो प्लान बनाया है।

आयुक्त का यह भी कहना था कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। उन्होंने बनभूलपुरा के वाशिदों से अपील की है कि वे धैर्य और संयम बनाये रखें अफवाहों पर ध्यान ना दें, घर से बाहर ना निकलें संक्रमण के इस दौर में प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों से बचें स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल लेने वाली टीमों को पूरा सहयोग करें, प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सीओ शान्तनु पराशर आदि मौजूद थे।

इधर बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार की देर सायं कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी हो गये थे। कर्फ्यू के इस आदेश का मंगलवार को दिन भर कड़ाई से पालन होता दिखा। क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। क्षेत्र को जोड़ने वाले सभी रास्तों में पुलिस का कड़ा पहरा है। इन रास्तों में बांस व बैरिकेटिंग लगातार पूर्णतया बंद किया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह, एसडीएम विवेक रॉय, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल ने फोर्स के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से वाहनों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से कर्फ्यू का उल्लंघन न करने की अपील की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440