समाचार सच, देहरादून। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब रुर्द्रप्रयाग में संक्रमितों की कुल संख्या पांच हो गई है।
शुक्रवार को दून अस्पताल में भर्ती नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकतर वह लोग हैं जो संक्रमित आढ़तियों के संपर्क में आए थे। वहीं विकासनगर के एक संक्रमित को ट्रेस किया जा रहा है। इस तरह आज सुबह तक देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 10 नए मरीज पाए गए हैं। वहीं डोईवाला में भी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल लाया जा रहा है। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है।
राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 521 पहुंच गया है। इसमें 79 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। जिसके बाद दोनों को कोटेश्वर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। कल देर रात इन दोनों की रिपोर्ट मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आज शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
रुद्रप्रयाग के सीएमओ डॉक्टर शंभू कुमार झा ने बताया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किये गए दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन ज्यादा सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही खांसी, बुखार की शिकायत पर सीधे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई है।
उत्तराखंड में गुरुवार को 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 835 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दून में 17 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज मुंबई से आया।जबकि तीन संक्रमित निरंजनपुर मंडी में आढ़ती हैं। पांचवां मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है।
वहीं, निजी पैथोलॉजी लैब में भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं शाम को दून में तीन और संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। दूसरा महाराष्ट्र से आया है। जबकि तीसरा मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं देर रात एम्स ऋषिकेश में आठ और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें भी कई लोग बाहर से आए बताए जा रहे हैं। हरिद्वार जिले में महाराष्ट्र से आए सात लोग संक्रमित मिले। टिहरी जिले में भी महाराष्ट्र से आए दो और लोग संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा में तीन संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से आए।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


