दो दोस्तों ने मिलकर किया किशोरी से दुष्कर्म, हुई 20 साल की सजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज पंकज तोमर की कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो दोषियों को 20-20 साल के कारावास का सजा सुनाई है। दोषियों पर 24 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही पीड़िता को 20 हजार रुपए देने का आदेश भी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया है।

आपकों बता दें कि 15 अक्टूबर 2018 को देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में अपनी 14 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इसके अगले दिन जीआरपी शामली से पुलिस को फोन आया कि किशोरी उनके थाने में मौजूद है। किशोरी ने पुलिस और अपने परिजनों को बताया कि उसे गौरव निवासी थाना भवन, शामली अपने साथ अपने कमरे पर ले गया था। वहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने दोस्त विवेक के घर सहारनपुर ले गया. वहां विवेक ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किशोरी ने बताया कि विवेक ने उसे दिल्ली की बस में बैठा दिया। जब वह शामली पहुंची तो एक युवक ने उसे शाम को जीआरपी थाने पहुंचा दिया।

Two friends together raped a teenager, sentenced to 20 years

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अमर शहीद मनदीप सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440