अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की छोपमारी कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

आरटीओ रोड चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान छड़ायल में संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 54 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम हेम चन्द्र भट्ट पुत्र नंदा बल्लभ भट्ट निवासी डालकन्या, थाना मुक्तेश्वर व हाल निवासी छड़ायल गैस गोदाम रोड बताया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हरीश रावत का सरकार पर हमला, बोले- विकास प्राधिकरण बन गया जनता पर बोझ

इधर आम्रपाली चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान राजू सागर पुत्र स्व. राजकुमार को 40 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है।

यह भी पढ़ें -   बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला

उधर टीपीनगर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक घर में छापा मारकर वहां से 47 पव्वे देशी व 20 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए हैं। जबकि इस बीच तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार फरार तस्कर शिव किशोर साहू उर्फ गोपू पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी जीतपुर नेगी को वांछित दर्शाया गया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440