प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमित मामले मिले, उत्तराखण्ड में संख्या हुई 113

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। उत्तरकाशी जनपद में दिल्ली से लौटे युवक और हरिद्वार जनपद के रुड़की में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। वहीं, इनमें से अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। रुड़की में मोहनपुरा कालोनी निवासी संक्रमित युवक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

दून अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। साथ ही मोहनपुरा कालोनी को भी सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तरकाशी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज विगत 16 मई को दिल्ली से तीन लोगों के साथ आया था। तीनों में बुखार के लक्षण होने के बाद जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनमें एक 38 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बाकी दो लोगों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

प्रदेश में 14 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पौड़ी में दो, ऊधमसिंह नगर में तीन, नैनीताल में सात, बागेश्वर जनपद में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एक ही दिन में 14 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। संक्रमित मामलों ने प्रदेश में अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित मामला 15 मार्च को आया था। इसके बाद से 16 मई को प्रदेश में सबसे अधिक नौ संक्रमित मामले मिले थे, लेकिन मंगलवार को सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मामले मिले हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440