समाचार सच, हल्द्वानी। रामनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गर्जिया मंदिर के निकट बने कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों को कुंड से बाहर निकाला तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गर्जिया मंदिर चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह को गर्जिया मंदिर के निकट बने कुंड में दो व्यक्तियों के गिरने की सूचना मिली सूचना पर पहुंची मय पुलिस बल के साथ वह मौके पर पहुंचे जिन्हें पुलिस, फायर ब्रिगेड व स्थानीय जनता की मदद से कुंड में डूबे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर कुंड से बाहर निकाला गया, तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। घटनास्थल के निकट कुंड के पास दोनो मृत व्यक्तियों के कपड़े रखे हुए थे जिसमें दोनों के आधार कार्ड, पैन कार्ड के माध्यम से दोनो मृतकों की शिनाख्त गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया व अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













