अलग – अलग स्थानों से दो किशोरियां हुई लापता, परिजन पहुंचे पुलिस के द्वार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में उजाला नगर निवासी नाजिम खां ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बहन राहेमीन बीती 5 नवम्बर की शाम अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। वहीं काठगोदाम थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता हो गई। बागजाला गौलापार निवासी नाजरीन ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गुलनाज 6 नवम्बर की रात से लापता है। उसकी संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर हथियारबंद धावा, लाखों की रकम और सोने के जेवर लूटे, पुलिस ने चार टीमें लगाईं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440