तीन सिलेण्डरों के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गैस वाहन से सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को तीन सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बीती दो सितम्बर को इंडेन गैस के सप्लाई वाहन से अज्ञात चोरों ने भरे हुए रसोई गैस के सिलेंडर चोरी कर लिए थे। इस मामले में इंडेन एजेंसी प्रबंधन की ओर से काठगोदाम थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो युवक चार गैस सिलेंडर ले जाते दिखे। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गये और दोनों ने जुर्म कबूल लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चंबल पुल रकसिया नाले के पास छिपाये गये चोरी के चार गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गये चोरों राजेश आर्या उर्फ राजू निवासी अंबेडकर मैदान, दमुवाढुंगा व रोहित उर्फ कनचा निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस दोनों चोरों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440