श्री गणेश महोत्सव 2026 के भव्य आगाज पर निकली वैश्य महासभा की दोपहिया आमंत्रण वाहन रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
श्री गणेश महोत्सव 2026 के भव्य आगाज के अवसर पर वैश्य महासभा के तत्वावधान में दोपहिया आमंत्रण वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के बड़ी संख्या में युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान श्री गणेश के जयकारों के साथ गणेश महोत्सव के शुभारंभ का संदेश दिया।

रैली श्री रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर ओके होटल, एमबीपीजी कॉलेज, पानी की टंकी, जगदम्बा नगर, मुखानी, नीलकंठ हॉस्पिटल, सिंधी चौराहा, स्टैंडर्ड, मीरा मार्ग बाजार, रेलवे बाजार, प्रेम पिक्चर हॉल एवं नैनीताल रोड होते हुए पुनः ओके होटल के रास्ते श्री रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य समाज की एकता, युवा शक्ति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को श्री गणेश महोत्सव से जोड़ना रहा।

यह भी पढ़ें -   सरकारी आश्वासनों से टूटा सब्र, ग्रामीणों ने खुद उठाए गेती-फावड़े और शुरू कर दी सड़क निर्माण की राह

इस अवसर पर वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

वहीं युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष सुशील साहू, महामंत्री यश गुप्ता, कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता, मीडिया प्रभारी वैभव गुप्ता एवं अभिषेक केसरवानी ने भी रैली में सक्रिय सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!

वैश्य महिला समिति की ओर से अध्यक्ष राशि जैन, महामंत्री रश्मि गुप्ता, संरक्षक सविता लाहोटी, संरक्षक सुचित्रा जायसवाल, स्नेह लता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, भूमिका गोयल, पल्लवी गोयल, इला गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, एकता अग्रवाल, पूजा सिंघल, सीमा अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, दीपा जायसवाल, रागिनी गुप्ता, मंजू देवल एवं राधिका अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440