बेरीनाग के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, राजकुमार बने उप शिक्षा अधिकारी और विनोद बने राज्य कर अधिकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, बेरीनाग। उत्तराखंड पीसीएस-2024 के घोषित परिणामों में बेरीनाग क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सुकल्याड़ी निवासी राजकुमार डसीला का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर तथा रीठा रैतौली निवासी विनोद सिंह बोहरा का चयन राज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है।

राजकुमार डसीला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुकल्याड़ी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग तथा बीएससी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग से की। पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे राजकुमार ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनके पिता जगत सिंह डसीला हाल ही में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता गीता डसीला गृहिणी हैं। राजकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें -   दर्दनाक हादसे के बाद बदला राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा… पहले शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, फिर छात्रों को करेंगे संबोधित

वहीं, बेरीनाग विकासखंड के ग्राम रीठा रैतौली निवासी विनोद सिंह बोहरा का चयन राज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। विनोद ने हाईस्कूल की शिक्षा रीठा रैतौली और इंटरमीडिएट जीआईसी मुवानी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। दिल्ली में रहकर बिना किसी कोचिंग के तैयारी करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की। विनोद ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन माध्यमों की सहायता से परीक्षा की तैयारी की। उनके पिता गोपाल सिंह बोहरा निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता लीला बोहरा गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

दोनों युवाओं की सफलता से पूरे बेरीनाग क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🎉 बेरीनाग के इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440