उक्रांद ने किया विधानसभा कूच, पुलिस ने बेरीकेट लगा का रोका

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल क़ी विधानसभा घेराव रैली दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय से प्रिंस चौक, रेसकोर्स चौक, आराघर चौक, धर्मपुर चौक होते हुए एलआईसी होते हुए विधानसभा के लिए कूच किया। पुलिस प्रशासन द्वारा रिस्पना पुल बेरीकेट मे रैली को रोक दिया गया।

रैली को सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य बड़े संघर्षाे और शहादंतों के बदौलत मिला हैं, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य पुर्नगठन विधेयक मे 26 संसोधन जो राज्य विरोधी रहे हैं, जिसमें आज भी उत्तर प्रदेश के हाथों राज्य कि संपत्ति पड़ी हैं। डबल इंजन कि सरकार होने के बावजूद परिसम्पतियों का बटवारा अधर मे लटका हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के बने इन 21वर्षों मे राज्य को भू माफियों के हवाले कर चुके हैं। बेहतशा राज्य कि जमीने बिक चुकी हैं। एक सशख्त भू क़ानून अभी तक कोई सरकार नहीं बना पायी। जिससे कि राज्य कि जमीनों को बाहरी लोगो से बचाया जाय सके। राज्य बनने के बाद मूल निवास और मूल निवासी कि पहचान नहीं हो पायी। उक्रांद मूलनिवास 1950 लागू करने की मांग करते हैं। बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी को लेकर श्वेत पत्र जारी कर बेरोजगारी के आंकड़ों को सार्वजानिक करें।

आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी मे 10प्रतिशत आरक्षण के लिए नया अध्यादेश लाये। आंदोलनकारियों की समान पेंशन की मांग दल करता हैं। प्रशिक्षित बेरोजगारों को अविलम्ब रोजगार उपलब्ध कराया जाय, सरकारी रिक्त पदों की भर्तियों की मांग दल करता हैं। आगामी विधानसभा चुनाव मे उक्रांद अपनी सरकार बनाएंगी व राज्य की जो परिकल्पना की थी व शहीदों के स्वपनों का उत्तराखंड के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440