अनियंत्रित होकर पहाड़ी से कार टकराई, एक की मौत तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास रविवार को एक कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह कार सवार श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर (56) निवासी ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोविंद प्रसाद पुत्र स्व. भगवती प्रसाद (50) और रोशनी देवी (50) पत्नी दिनेश, निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर जाकर घायलों को निजी वाहन से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -   संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नासाज, पदयात्रा और एकांत दर्शन फिलहाल बंद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440