समाचार सच, देहरादून। देहरादून के थाना नगर कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह मंडी निवासी व्यापारी ने कर्ज का बोझ होने के कारण डिप्रेशन में आने के बाद खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए मौके की जांच पड़ताल की। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट अभी बरामद नहीं हुआ है।
ईदगाह कुमार मंडी निवासी परवीन गिरोटी (50) की धमावाला क्षेत्र के गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि परवीन के ऊपर 2 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चल रहा था। मंगलवार की देर रात को परवीन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर पर परवीन की पत्नी, बेटा और सास थी सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। इस दौरान परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठाया और गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए तो वहां का मंजर देख सन्न रह गए।
परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बिंदाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। साथ ही मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि शादी के बाद से ही परवीन अपने ससुराल में रह रहा था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















