हल्द्वानी मंडी के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें -   मोजे पहनकर सोना कई मामलों में फायदेमंद हो सकते है

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   कोटाबाग में प्रशासन जनता के बीच, बहुउद्देशीय शिविर में 215 शिकायतों का निस्तारण

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440