केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र के लिए मांगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के लिए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रचार करने के लिए पहुंचे। प्रचार के दौरान उन्होंने जोगेन्द्र सिंह रौतेला के लिए लोगों से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि जोगेन्द्र सिंह रौतेला की जीत ही हल्द्वानी के लोगों की जीत है। इस दौरान वह प्रचार करते हुए बाजार क्षेत्र में दुकानदार व लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के साथ हीरा नगर, रामपुर रोड़ में बैठक एवं जनसम्पर्क भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर के प्रत्याशी डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ईमानदार, कर्मठ व सहज स्वभाव एवं अपनी कार्यप्रणाली के नाम से इस शहर में सबके प्रिय है। उन्होंने हल्द्वानी शहर के विकास के लिए दो हजार 25 करोड़ रूपये की सौगात देने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह दो हजार 25 करोड़ रूपये की सौगात से इस हल्द्वानी शहर का चौमुखी विकास होगा। इस चौमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला जी को हमे विजय बनाकर विधानसभा भेजना होगा। इससे डा० जोगेन्द पाल सिंह रौतेला इस दो हजार 25 करोड़ रूपये की सौगात से हल्द्वानी का चौमुखी विकास कर सके।

नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, चुनाव समिति के अध्यक्ष चंदन बिष्ट, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, निश्चल पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया जायसवाल, बूथ अध्यक्ष लव मित्तल, गौरव गुप्ता, सुरेंद्र बिष्ट, अतुल जायसवाल सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440