केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने भूस्खलन आपदा ग्रस्त गांव का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने संयुक्त रुप से संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आलूखेत में पहुचकर बीते दिनों हुए भूस्खलन आपदा ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया। प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल पूछा कर जल्द से जल्द आपदा ग्रस्त क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी राहुल साह ने सांसद को आपदा क्षेत्र में अब तक कि गयी कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल एवं स्थानीय बरातघर में रहने की व्यवस्था की गई है। गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि तत्काल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा, सिंचाई, लोक निर्माण, भूमि संरक्षण, उद्यान, वन विभाग एवं भूवैज्ञानिक के साथ आपदा क्षेत्र मे कैसे कार्य किया जा सके के संबंध में आवश्यक बैठक करते हुए तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा मद के अंतर्गत शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्लान बनाते हुए कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है।

श्री भट्ट ने उद्यान अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र कुमार को आपदाग्रस्त में अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करने के निर्देश दिए ताकि आपदा ग्रस्त में हो रहे भूस्खलन क्षेत्र को रोका जा सके। क्षेत्रीय सांसद ने गेठिया से आलूखेत सड़क मार्ग की मरमत हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिया है कि सर्वे करने के उपरांत तत्काल आपदा के अंतर्गत एस्टीमेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सड़क मार्ग को आम जनता की सुविधा के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जा सके। इसके अलावा भूमियाधार नाले में हो रहे भूस्खलन का भी संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा को टीम के साथ संयुक्त रूप में सर्वे करने के उपरांत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440