इस कर्फ्यू क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चार वाहनों को चढ़ा दिया आग की भेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र में रविवार को देर रात को एक होटल के बाहर खड़े वाहनों को अज्ञात बदमाशों ने आग की भेंट चढ़ा दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के लाइन नम्बर आठ में शाहिद हुसैन के होटल के बाहर खड़ी उनकी एक आल्टो कार व तीन मोटरसाइकिलों में बीती देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग की उठती लपटों को देख आस पास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चारों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

होटल स्वामी शाहिद हुसैन ने बताया कि उनके चारो वाहनों के साथ ही होटल के बाहर रखा लकड़ी का फर्नीचर भी इस आग की भेट चढ़ गया है। उनका आरोप है की आग अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व यहाँ दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

गौरतलब है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में पुलिस, पीएसी व भारी संख्या में पैरामिलिट्री फ़ोर्स तैनात है। इसके बावजूद एक नहीं बल्कि चार-चार वाहनों को आग की भेंट चढ़ा दिया। इधर बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। उनका मनाना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉट सर्किट के चलते आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने का कारण संदिग्ध बना हुआ हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440