उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति की कटकर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। गुरूवार की रात को लालकुआं स्टेशन के बीच दिल्ली से काठगोदाम आ रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं पंतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के पहचान की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से चलकर के काठगोदाम को आ रही थी। रास्ते में हल्दी और लालकुआं स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक खंबा नंबर 63/3-4 के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। लोको पायलट को घटना का आभास हुआ तो उसने घटना की सूचना तुरंत लालकुआं रेलवे स्टेशन को दी। बाद में सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक सुदर्शन थापा ने जांच पड़ताल कर इसकी सूचना सिविल पुलिस पंतनगर को दी जहां पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उक्त अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 35 साल एवं उसकी जेब से कुछ रूपय बरामद हुए है। रेलवे सुरक्षा बल आसपास के लोगों से उस मृत व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440