समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान में रखी पानी की मोटर पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
ब्लॉक ऑफिस के सामने हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले संजय दत्त पलड़िया द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 27 सितम्बर की दोपहर अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दुकान में रखी पानी की मोटर ले उड़े। पता लगने पर उन्होंने चोरों की तलाश आरम्भ कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार उनको पुलिस की शरण में आना ही पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



