डोमिनोज पिज्जा सेंटर से अज्ञात चोरों ने चुराई पानी की मोटर और मीटर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के नैनीताल मार्ग स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर से अज्ञात चोरों द्वारा पानी की मोटर और जल संस्थान का पानी का मीटर चोरी करने का मामला सामने आया है। पिज्जा सेंटर प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में डोमिनोज पिज्जा सेंटर के प्रबंधक अमरदीप शर्मा ने कहा है कि बीती 24 नवम्बर को अज्ञात चोरों ने पिज्जा सेंटर से पानी की मोटर व जल संस्थान का मीटर चोरी कर लिया। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440