कण्डारी मार्ग पर खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ उत्तरकाशी उत्तराखंड के नौगांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कण्डारी मोटर मार्ग पर यूटिलिटी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी संख्या uko7ca 5564 गोदीन गांव से डामटा गांव के लिए चली थी। कण्डारी गांव के पास सुबह करीब दस बजे यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जिनमे से 21 वर्षीय विजय पुत्र सूरत की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, घायलों में से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि चालक और एक अन्य को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440