उत्तराखण्डः चलती कार में अचानक लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की, हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। कार में सवार यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में लगे सीएनजी सिलेंडर को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा विस्फोट और संभावित नुकसान टल गया। अगर सिलेंडर फट जाता, तो आसपास के वाहनों और लोगों को गंभीर खतरा हो सकता था।

कार के चालक दिनेश सिंह (41 वर्ष) ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ सोनीपत, हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। जयपुरिया स्कूल के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें ओवरटेक कर गाड़ी रोकने का इशारा किया और बताया कि कार से धुआं निकल रहा है। जैसे ही उन्होंने वाहन रोका और बाहर निकले, कार आग की लपटों में घिर गई।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

कार में सवार यात्री दिनेश सिंह (41) पुत्र प्रेम सिंह, विक्रम सिंह (31) पुत्र रोहतास सिंह, प्रवेश पुत्र राजेंद्र सिंह, दीपक (28) पुत्र जगपाल सिंह, दीपक प्रकाश चंद्र (43) शामिल थे। ये सभी यात्री जिला सोनीपत, हरियाणा के निवासी हैं। कार प्रवीण सिंह (सदर थाना, सोनीपत) की थी, जिसे दिनेश चला रहे थे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

घटनास्थल पर जमा भीड़ के बीच दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440