उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का सीएम से आग्रह, इस समाधान के लिये लिखा पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति में उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स महासंघ की माँगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।
विगत दिनों उत्तराखंड बस ऑपरेटर महासंघ के एक शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंटकर अपनी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा था। इसी सम्बंध में विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा कि शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की वजह से वाहनों में 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने के निर्देश से वाहनों का संचालन करना असंभव हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके साथ ही 2 साल का टैक्स माफ करने, वाहन मालिक – चालक व संचालको को सहायता राशि देने का अनुरोध किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड बस ऑपरेटर महासंघ की समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -   21 अप्रैल 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440