उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं की परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में संभव, हो सकता है 1 जून को फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण खबर समाने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12वीं की परीक्षा जून के अन्तिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। इस बार परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव टाइप से कराने की भी सूचना है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी के नियम को लेकर करीब 500 परीक्षा केन्द्र और बनाये जायेंगे। राज्य में वर्तमान में कुल 1385 परीक्षा केंद्र हैं। इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अंतिम फैसला हर हालत में एक जून तक करने के निर्देश दिए है।
सोमवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद कुमार पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। जिसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर गहनता से चर्चा की गयी है। बैंठक में शिक्षकों को ड्यूटी से पहले कोविड वैक्सीन लगवाने, परीक्षा केंद्र और कॉपियां जाचंने की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को सुरक्षा दिये जाने, परीक्षा पुराने प्रचलित पैटर्न पर कराई जाने या प्रतियोगी परीक्षा के बहुविकल्पीय प्रश्नों के पैटर्न को अपनाया जाने, परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी नियम का पालन करवाये जाने, परीक्षा केंद्र बढ़ाये जाने आदि बातों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440