उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मंगलवार की शाम को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभाग बांटे है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं। जिनमें मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उडड्यन विभाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   अपहरण के बाद बच्ची से हैवानियत, जंगल में ले जाकर किया दुराचार

सीएम धामी ने सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग दिया हैं। जबकि प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग और डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपे गये हैं। वहीं सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग तथा रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और खेले एवं युवा कल्याण विभाग सौंपे है। इसके अलावा चंदन रामदास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग तथा सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   न रखें कैंची को इन जगहों में, तनाव बढ़ने के साथ ही शुरू हो जाएगी आर्थिक तंगी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440