उत्तराखंड कांग्रेस बड़े पैमाने पर मनाएगी राहुल गांधी का 50वां जन्म दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस उत्तराखंड कांग्रेस बड़े पैमाने पर मनाएगी। उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस 19 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्म दिवस बड़े पैमाने पर मनाएगी।

विजय सारस्वत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य के तमाम पार्टी पदाधिकारियों, अखिल भारतीय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायको, जिला पंचायत सदस्यों, अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक कांग्रेस तक की इकाईयों और कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों जिनमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल समेत तमाम पार्टी प्रकोष्ठ शामिल हैं को निर्देशित किया है कि वे सब और तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के 50वें जन्म दिवस के अवसर पर राज्य भर में अपने जिलो, नगरों उपनगरों, तहसीलो, विकास खंडों व यहां तक कि ग्राम स्तर पर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लेकर विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित करे। वही कोविड-19 के इस विपदा काल में लोगों को उस दिन खाद्यान्न, फल, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करा कर लोगों की सेवा करें।

यह भी पढ़ें -   २७ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विजय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वे इस दिन को “जन सेवा संकल्प दिवस” के रुप में मनाए। राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेशभर में जरूरतंदों को मास्क, सैनिटाईजर, फल, खाद्यान्न आदि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक और भाजपा वर्चुअल रैलियां आयोजित करके देश का करोड़ों- अरबों रुपया बर्बाद करने पर लगी है। वहीं राज्य कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिवस को सादगी के साथ मनाने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि जिससे भाजपा को प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440