उत्तराखण्डः पत्नी के चरित्र पर शक और खुद के अफेयर ने बनाया पति को हत्यारा, गला घोंटकर की हत्या, शव को जलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा (उधम सिंह नगर)। खटीमा क्षेत्र के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी पति सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पहले पत्नी अनीता देवी की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को जंगल में ले जाकर डीजल छिड़ककर जला दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पत्नी पर शक था कि वह किसी से फोन पर लंबी बातचीत करती है। वहीं आरोपी स्वयं भी एक अन्य महिला के साथ रिश्ते में था, जिससे पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल, 2027 की लड़ाई का बिगुल बजा

घटना 23 मई की रात की है। आरोपी ने अल्मोड़ा से बस के जरिए हल्द्वानी और फिर खटीमा आकर वारदात को अंजाम दिया। वह रात को जंगल में छिपा रहा और फिर घर पहुंचकर पत्नी को बहाने से जंगल ले गया। हत्या के बाद शव को जलाकर वह वापस जंगल के रास्ते हल्द्वानी चला गया और सबके सामने यह दिखाने की कोशिश की कि वह घटना के समय अल्मोड़ा में था।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ कांग्रेस में बवाल: निष्कासित नेताओं ने खोला मोर्चा, हाईकमान तक पहुंचेगी लड़ाई

महिला का अधजला शव 24 मई को ग्राम चारूबेटा नई बस्ती के पास जंगल में मिला था। पीड़िता के भाई रामानंद ने जीजा पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं, 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुरेश सिंह ने स्वीकार किया कि पत्नी के विरोध और शक के चलते उसने उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440